भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को करेंगे पंजाब के होशियारपुर में विशाल फतेह रैली को संबोधित

आम चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) पंजाब में विशाल फतेह रैली को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा ने अपने सबसे बड़े और लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए सारे देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। आज वो पंजाब के होशियारपुर में मतदाताओं का आशीर्वाद लेकर कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे पंजाब के होशियारपुर में विशाल फतेह रैली को संबोधित करने वाले हैं।

उल्लेखनीय है, पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान है। पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार हर दिन के साथ रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पहली बार प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रमुख स्टार प्रचारक पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली-गुजरात, हरियाणा, गोवा में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब ने आमने-सामने ताल ठोक रखी है, जबकि पंजाब में भाजपा पहली बार अपने बूते चुनाव लड़ रही है। अब तक बीजेपी अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही है।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...