व्यापार मेला 2025: फोकस राज्य झारखंड ने जीता गोल्ड, खनन मंत्रालय को सिल्वर

44वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला गुरुवार को संपन्न हो गया। आईटीपीओ की ओर से ट्रेड फेयर में विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

झारखंड को इस बार गोल्ड अवॉर्ड दिया गया है

झारखंड इस बार फोकस राज्य था, इसलिए उसे गोल्ड अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा, मिनिस्ट्री ऑफ माइंस को सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीरज ने बताया कि विभिन्न कैटेगरी में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज सहित अन्य मेडल दिए गए

आईटीपीओ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीरज ने बताया कि विभिन्न कैटेगरी में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज सहित अन्य मेडल दिए गए। जिन लोगों ने अलग-अलग कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को लगभग 2 लाख लोग मेले में शामिल हुए। पिछली बार की तुलना में इस बार अधिक बिक्री हुई। जिन लोगों को अवॉर्ड मिला, उन्हें उन्होंने बधाई दी।

निवेश करते समय सावधानी बरतनी चाहिए ताकि कोई उनका गलत फायदा न उठा सके

सम्मानित हुए कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि उनका उद्देश्य देश के नागरिकों को जागरूक करना है, ताकि वे समझ सकें कि किस तरह कैपिटल मार्केट में निवेश कर संपत्ति बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि निवेश करते समय सावधानी बरतनी चाहिए ताकि कोई उनका गलत फायदा न उठा सके। पिछले 14 दिनों से उनकी टीम लोगों को शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दे रही थी कि कैसे निवेश बढ़ाया जा सकता है और किन बातों से सावधान रहना जरूरी है।

झारखंड सरकार की अपर सचिव प्रीति रानी ने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा

झारखंड सरकार की अपर सचिव प्रीति रानी ने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। उन्हें भी सम्मान मिला और अच्छा रिस्पॉन्स प्राप्त हुआ।

मिनिस्ट्री ऑफ माइंस की जॉइंट सेक्रेटरी फरीदा नायक ने कहा कि उन्हें सिल्वर अवॉर्ड मिला है

मिनिस्ट्री ऑफ माइंस की जॉइंट सेक्रेटरी फरीदा नायक ने कहा कि उन्हें सिल्वर अवॉर्ड मिला है। यह उनकी टीम की मेहनत और भाग्य का परिणाम है। उन्हें तीसरी बार सम्मानित किया गया है, पहले साल सिल्वर, दूसरे साल गोल्ड और इस बार फिर सिल्वर अवॉर्ड मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने काफी मेहनत की है। (इनपुट: आईएएनएस)