गुरु की सेवा और समर्पण से ही मिलता है सच्चा ज्ञान : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु-सेवा और ज्ञान पर आधारित एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया। उन्होंने संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए कहा कि सच्चा ज्ञान केवल गुरु के प्रति समर्पण, अनुशासन और निष्ठा के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में यह सुभाषितम किया साझा

“यथा खात्वा खनित्रेण भूतले वारि विन्दति। तथा गुरुगतां विद्यां शुश्रूषुरधिगच्छति॥

गुरु-भक्ति और ज्ञान प्राप्ति का संदेश

इस सुभाषितम में बताया गया है कि जिस प्रकार धरती को मेहनत और धैर्य के साथ खोदने पर ही जल प्राप्त होता है, उसी प्रकार ज्ञान भी गुरु की निष्ठापूर्वक सेवा, विश्वास, समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी से ही हासिल किया जा सकता है।

एक्स पर साझा किया संदेश

प्रधानमंत्री ने यह सुभाषितम सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी साझा किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा—“यथा खात्वा खनित्रेण भूतले वारि विन्दति। तथा गुरुगतां विद्यां शुश्रूषुरधिगच्छति॥” (इनपुट: पीआईबी)