ग्रीनलैंड पर ट्रंप का सख्त रुख: ‘पीछे हटने का सवाल ही नहीं’, मैक्रों और नाटो प्रमुख से बातचीत का दावा

ग्रीनलैंड को किसी भी कीमत पर छोड़ने के मूड में यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई सोशल मीडिया पोस्ट में यूरोपीय देशों को निशाने पर लेते हुए साफ किया है कि ताकत के जरिए ही शांति कायम रखी जा सकती है।

ट्रंप ने कहा ग्रीनलैंड वैश्विक सुरक्षा के लिए अहम है और शक्ति के बल पर शांति केवल अमेरिका कायम कर सकता है

ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। ट्रंप ने अमेरिका को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बताया। उन्होंने कहा कि ताकत के जरिए ही दुनिया में शांति कायम की जा सकती है और यह क्षमता सिर्फ अमेरिका के पास है।

ट्रंप ने ग्रीनलैंड को सुरक्षा के लिए अहम बताया, पीछे न हटने की बात कही, अमेरिका को शक्तिशाली देश बताया

ट्रंप ने लिखा, “मेरी नाटो के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुट्टे के साथ ग्रीनलैंड के बारे में बहुत अच्छी टेलीफोन पर बात हुई। मैं स्विट्जरलैंड के दावोस में अलग-अलग पार्टियों की मीटिंग के लिए सहमत हो गया। जैसा कि मैंने सभी को बहुत साफ-साफ बताया, ग्रीनलैंड नेशनल और वर्ल्ड सिक्योरिटी के लिए बहुत जरूरी है। अब पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है। इस पर सब सहमत हैं! यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका दुनिया में अब तक का सबसे शक्तिशाली देश है। इसका एक बड़ा कारण मेरे पहले कार्यकाल के दौरान हमारी मिलिट्री का फिर से निर्माण करना है, और यह निर्माण और भी तेज गति से जारी है। हम एकमात्र ऐसी शक्ति हैं जो पूरी दुनिया में शांति सुनिश्चित कर सकते हैं। और यह बहुत ही आसानी से ताकत के जरिए किया जाता है!”

ट्रंप ने रुट्टे का चैट स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें सीरिया, गाजा और यूक्रेन पर अमेरिकी प्रयासों की प्रशंसा है

कुछ देर बाद ही उन्होंने एक चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर कर दिया, जिसमें रुट्टे अमेरिका के सीरिया और गाजा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। वह कह रहे हैं, “आपने सीरिया में जो किया वह अविश्वसनीय है। मैं दावोस में मीडिया के जरिए गाजा और यूक्रेन में आपके काम को हाइलाइट कराऊंगा। मैं ग्रीनलैंड पर आगे बढ़ने का रास्ता खोजने के लिए प्रतिबद्ध हूं। आपसे मिलने को उत्सुक हूं।”

ट्रंप ने मैक्रों का मैसेज साझा किया, जिसमें सीरिया-ईरान पर सहमति और ग्रीनलैंड पर चर्चा की बात कही गई

इसके साथ ही उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के टेक्स्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें मैक्रों ने सीरिया और ईरान को लेकर की गई अमेरिकी कोशिशों को सराहते हुए ग्रीनलैंड पर मिलकर बात करने की बात कही है। इसमें ट्रंप को अपना दोस्त बताते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने लिखा है, “हम सीरिया पर पूरी तरह सहमत हैं, हम ईरान पर बहुत कुछ कर सकते हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप ग्रीनलैंड पर क्या कर रहे हैं?”

मैक्रों ने ट्रंप को G7 बैठक और पेरिस में डिनर का प्रस्ताव दिया, कई देशों को वार्ता में शामिल करने की बात कही

इसके बाद इस चैट में मैक्रों 2 प्रस्ताव रखते हैं। आगे लिखते हैं, “आइए कुछ बेहतरीन काम करने की कोशिश करें: 1) मैं गुरुवार दोपहर को पेरिस में दावोस के बाद G7 की मीटिंग रख सकता हूं। मैं यूक्रेनियन, डेनिश, सीरियाई और रूसियों को भी बातचीत के लिए राजी कर सकता हूं। 2) आपके अमेरिका वापस जाने से पहले गुरुवार को पेरिस में साथ में डिनर करते हैं।”

रॉयटर्स के अनुसार मैक्रों का ट्रंप को भेजा गया टेक्स्ट असली था, जो सार्वजनिक और निजी रुख की समानता दिखाता है

मैक्रों के करीबी सूत्र के हवाले से रॉयटर्स ने दावा किया है कि इमैनुएल मैक्रों का टेक्स्ट मैसेज, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट के तौर पर शेयर किया था, वह असली था। सूत्र ने कहा, “यह दिखाता है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति सार्वजनिक और निजी तौर पर एक ही बात कहते हैं।”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

09/06/26 | 9:15 pm

फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे पीएम मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

पीएम मोदी 13 से 19 जून तक फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूरोप का दौरा ...

09/06/26 | 5:56 pm | Afghan Girls Out of School

अफगानिस्तान में शिक्षा संकट पर यूएन ने जताई च‍िंता, लाखों लड़कियां अब भी स्कूल से दूर

अफगानिस्तान में लगभग 38 लाख लड़कियों के स्कूल से बाहर रहने के कारण देश एक 'खोई हुई पीढ़ी' की ओर बढ़ ...