केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को जम्मू का करेंगे दौरा, किसानों से करेंगे संवाद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को जम्मू में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के दूसरे दिन आयोजित किसान अभियान में हिस्सा लेंगे। चौहान के साथ इस अभियान में केंद्रीय विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।

यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय ने दी है, ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों के सहयोग से 29 मई से 12 जून तक 700 से अधिक जिलों में किया जा रहा है, जिससे खरीफ मौसम से पहले किसानों को लाभ प्राप्त हो सके।

अभियान के दौरान, वैज्ञानिक टीमें किसानों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए गांवों का दौरा करेंगी।

इस सम्मेलन में सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), सभी 113 आईसीएआर संस्थान, कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन के राज्य स्तरीर विभागों के अधिकारियों सहित प्रगतिशील किसानों और अन्य कृषि हितधारक शामिल होंगे। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न राज्यों में लगभग 1.5 करोड़ किसानों तक सीधे पहुंचना एवं उनसे बातचीत करना है।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 11:18 am | Shivraj Singh Chouhan

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

किसानों को तत्काल और प्रभावी राहत देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिं...

07/10/26 | 12:02 am | Cotton Export from India

विश्व कपास दिवस : खेत से करघे तक समृद्धि और आत्मनिर्भरता की कहानी

सभ्यताएं बदलीं, पहनावे के रंग और रूप बदले, समय के दौर भी ढले, पर माटी से उपजे कपास के सूत की कोमलता ...