केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को ‘जम्मू कश्मीर एंड लद्दाख: थ्रू द एजेस’ नामक पुस्तक का करेंगे विमोचन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को नई दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वह ‘जम्मू कश्मीर एंड लद्दाख: थ्रू द एजेस’ नामक पुस्तक का विमोचन करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत प्रख्यात लेखक, शिक्षाविद्, मंत्रालय के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी बुधवार को भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय ने दी है।

आधिकारिक बयान के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में मुख्य अतिथि के रूप में एक पुस्तक विमोचन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

आपको बता दें, ‘जम्मू कश्मीर एंड लद्दाख: थ्रू द एजेस’ (Jammu Kashmir and Ladakh: Through the Ages) शीर्षक वाली पुस्तक में जम्मू कश्मीर और लद्दाख की कहानी है। यह शीर्षक जम्मू कश्मीर और लद्दाख की वास्तविक कहानी को बताने का प्रयास करता है, जो विषय विशेषज्ञ और कम जानकार दोनों के लिए एक सिंहावलोकन हेतु सक्षम बनाता है।

इसे सात खंडों में प्रस्तुत किया गया है। यह इस क्षेत्र के तीन हजार वर्षों से अधिक के इतिहास को कवर करता है। समावेशन के लिए चयनित प्रत्येक चित्रण एक युग उसके महत्व और भारतीय इतिहास के बड़े ऐतिहासिक कैनवास में योगदान का प्रतिनिधि होने के कारण बेहद सावधानी से किया गया है।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित यह पुस्तक नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत और भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

RELATED ARTICLES

30 seconds ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्नति हुड्डा की शानदार शुरुआत, म्यांमार की शटलर को सीधे गेम में हराया

भारतीय शटलर उन्नति हुड्डा ने म्यांमार की थेत हतार थुजार को सीधे गेम में हराकर अपने बीडब्ल्यूएफ...

12 mins ago | Indian Equities

आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 492....