प्रतिक्रिया | Monday, April 28, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

केंद्रीय संचार एवं उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर में प्रधान डाकघर के नए भवन की आधारशिला रखी। नए प्रधान डाकघर का निर्माण समुदायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं और आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। प्रधान डाकघर के आधुनिक भवन का निर्माण 2.1 करोड़ रुपए की लागत से एक वर्ष के भीतर पूर्ण होगा। अत्याधुनिक, प्रौद्योगिकी-सक्षम कार्य माहौल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए इस भवन में ग्राहकों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रधानडाकघर जिले के 10 उप-डाकघरों के प्रशासनिक केंद्र के रूप में संचालित होगा। जिससे अशोकनगर के लोगों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं मिलेंगी। अशोकनगर के तुलसी सरोवर परिसर में होने वाले इस निर्माण से डाक सेवाओं में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है।

केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने इस मौके पर अपने संबोधन में कुशल, नागरिक-केंद्रित डाक सेवाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए समुदायों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ डाक विभाग को जोड़ने की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।

उल्लेखनीय है, विश्व के सबसे व्यापक डाक नेटवर्कों में से एक, भारतीय डाक विभाग 150 से अधिक वर्षों से देश की सेवा में जुटा है। आधुनिकीकरण और सेवा उन्नयन पर ध्यान केंद्रित करते हुए डाक विभाग शहरी और ग्रामीण अंचलों में सेवा-अंतर पाटते हुए उत्कृष्टतापूर्णकार्य कर रहा है।

 

आगंतुकों: 24796031
आखरी अपडेट: 28th Apr 2025