20/07/24 | 1:28 pm

Print

संघ लोक सेवा आयोग अध्यक्ष मनोज सोनी का इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।

सोनी ने 2017 से आयोग के सदस्य के रूप में कार्य करने के बाद 16 मई, 2023 को अध्यक्ष का पदभार संभाला था। अध्यक्ष का कार्यकाल छह साल का होता है। पता चला है कि उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। मनोज सोनी आयोग का हिस्सा बनने से पहले दो विश्वविद्यालयों के कुलपति भी रह चुके हैं।

संघ लोक सेवा आयोग केंद्र सरकार की विभिन्न परीक्षाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनमें सिविल सेवा परीक्षाएं भी शामिल हैं। आयोग आमतौर पर आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और केंद्रीय सेवाओं में प्रतिष्ठित पदों के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश करता है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

8 mins ago | Belfast Agreement

आयरलैंड के एकीकरण पर ट्रंप की टिप्पणी का ब्रिटेन में विरोध, नेताओं ने जताई आपत्ति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आयरलैंड और ब्रिटेन के उत्तरी आयरलैंड के एकीकरण को लेकर की ...

21 mins ago | AMIT SHAH

भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत, हिंदी ने देश को जोड़ने में निभाई अहम भूमिका: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामन...