उत्तर प्रदेश सरकार सावन महीने में कांवड़ यात्रियों की सुविधा को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर में कांवड़ यात्रा के मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया और कावड़ मार्गों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा मार्ग का किया हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बिजनौर तक हेलीकॉप्टर से यात्रा मार्ग का विस्तृत सर्वेक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को यात्रा की सुचारू व्यवस्था करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था के सम्मान को सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश भी दिए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

उधर कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कांवड़ यात्रा, उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन और कानून व्यवस्था से जुड़े हुए विषयों पर बातचीत की गई।

साथ ही कांवड यात्रा के मार्गों में सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। ऐसे में उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज गति से चल रही है। 

RELATED ARTICLES

4 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

38 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...