उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने की कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोमवार को देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में राज्य में केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री का उत्तराखंड में स्वागत किया और कृषि तथा ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि, गांवों के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह सुखद है कि उत्तराखंड में सभी केंद्र सरकार की योजनाएं बेहतर तरीके से लागू की जा रही हैं।”

बैठक में उत्तराखंड सरकार के कृषि, किसान कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इसके अलावा, शिवराज सिंह चौहान ने देहरादून के बीजापुर स्टेट गेस्ट हाउस परिसर में एक पौधा भी रोपा। उन्होंने बताया कि हर दिन एक पौधा लगाने के संकल्प के तहत यह वृक्षारोपण किया गया।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खराब मौसम के बावजूद बद्रीनाथ धाम पहुंचे और वहां देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर यात्रा मार्ग की सुविधाओं का निरीक्षण किया और यात्रियों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए हो रहे विकास कार्य तेजी से पूरे किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

25/05/26 | 5:34 pm | DAP and Urea Supply

देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य स्तरों स...

13/05/26 | 4:36 pm | Cabinet Committee

केंद्र सरकार ने 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने म...

05/05/26 | 9:00 pm | Prime Minister Narendra Modi

केंद्र सरकार ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य बढ़ाकर 365 रुपए प्रति क्विंटल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति न...