21/11/23 | 4:46 pm

Print

VFX and Tech Pavilion फिल्म निर्माण में पोस्ट-प्रोडक्शन को और बढ़ाएंगे : अनुराग ठाकुर 

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज मंगलवार (21 नवंबर) को गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI)  में वीएफएक्स और टेक पवेलियन का उद्घाटन किया। आईएफएफआई (IFFI) में एनएफडीसी (NFDC) द्वारा फिल्म बाजार के इतिहास में पहली बार स्थापित, वीएफएक्स और टेक पवेलियन (VFX and Tech Pavilion) एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, वर्चुअल रियलिटी और सीजीआई के क्षेत्र में फिल्म निर्माण तकनीक में कुछ सबसे गतिशील, गहन और अत्याधुनिक प्रगति का प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत पोस्ट-प्रोडक्शन का केंद्र है, वीएफएक्स (VFX) और टेक पवेलियन (Tech Pavilion) फिल्म निर्माण में पोस्ट-प्रोडक्शन को और बढ़ाएंगे।

सोनी के फुल फ्रेम सिनेमा लाइन कैमरों का किया प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिने संग्रहालय, अमेज़ॅन प्राइम और नेटफ्लिक्स के व्यूइंग ज़ोन सहित मंडप के विभिन्न वर्गों का उद्घाटन और निरीक्षण किया। उन्होंने सोनी के फुल फ्रेम सिनेमा लाइन कैमरों का प्रदर्शन किया और 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो पहल के तहत चुने गए युवा फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत की। इसके अतिरिक्त उन्होंने टेक पवेलियन के बुक टू बॉक्स सेक्शन में चयनित लेखकों के साथ बातचीत भी की।

मीडिया और मनोरंजन की अर्थव्यवस्था में हुई वृद्धि अभूतपूर्व 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी मीडिया और मनोरंजन अर्थव्यवस्था तक की वृद्धि अभूतपूर्व रही है। उन्होंने कहा, ''देश में निर्मित फिल्म और मीडिया सामग्री की प्रतिभा और मात्रा को देखते हुए, भारत जल्द ही दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मीडिया और मनोरंजन उद्योग बन जाएगा।''

भारत फिल्म निर्माण में नए टेक्नोलॉजी को अपना रहा 

उन्होंने आगे कहा कि भारत फिल्म निर्माण में नए तकनीकी हस्तक्षेप और नवाचारों को अपना रहा है, ''भारत हमारे युवाओं और बच्चों की प्रतिभा और हमारे उद्योग जगत के नेताओं के नवाचार द्वारा समर्थित फिल्म शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के लिए सबसे अधिक मांग वाला डेस्टिनेशन है।'' 

भारत कहानी कहने का देश

नए तकनीकी हस्तक्षेपों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''भारत कहानी कहने का देश है और लोग गहन, रचनात्मक और मौलिक सामग्री को पसंद करते हैं और उसका उपभोग करते हैं।'' उन्होंने कहा कि कंटेंट निर्माताओं को मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को सूचित करने और शिक्षित करने पर ध्यान देने के साथ मीडिया और फिल्म निर्माण में लगातार विकसित हो रही टेक्नोलॉजी का उपयोग करना चाहिए।

VFX and Tech Pavilion फिल्म निर्माण में पोस्ट-प्रोडक्शन को और बढ़ाएंगे

उन्होंने  आगे कहा, ''भारत पोस्ट-प्रोडक्शन का केंद्र है, उन्होंने कहा कि नव स्थापित वीएफएक्स (VFX)  और टेक पवेलियन फिल्म निर्माण में पोस्ट-प्रोडक्शन को और बढ़ाएंगे।'' ज्ञात हो कि इस वर्ष IFFI में  गूगल आर्ट् एंड कल्चर, नेटफ़्लिक्स और अमेज़ॉन जैसे ब्रांड भाग ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

08/12/25 | 11:45 pm | BPCL Bio-Diesel Collaboration

भारतीय सेना की ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल शामिल, हरित लॉजिस्टिक्स की दिशा में बड़ा कदम

भारतीय सेना ने अपनी ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल को शामिल कर लिया है। सेना का यह कदम स्वच...

08/12/25 | 10:54 pm | Bahrain Imports and Exports with India

भारत-बहरीन साझेदारी और मजबूत: समुद्री व्यापार बढ़ा, रक्षा सहयोग में नई गति

भारत और बहरीन के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग का संबंध काफी पुराना है। दोनों देशों के बीच...