उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर, एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज बुधवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल रमेन डेका, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और विधायक उनका स्वागत करेंगे।

एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक एम्स परिसर में निर्धारित है।

दोपहर में नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे

समारोह समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति एम्स से रवाना होकर लगभग 1:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:25 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उपराष्ट्रपति का यह दौरा छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र और शिक्षा संस्थानों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

3 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...