उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी समस्या के कारण एम्स में भर्ती किया गया

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी समस्या के चलते बीती रात 1 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स लाया गया, जहां उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया।

एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में जगदीप धनखड़ क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया और डॉक्टरों के अनुसार, स्टेंट को भी प्रत्यारोपित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार अब उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर बनी हुई है।

मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रही है और उनकी स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ को भर्ती करने के बाद एम्स में एक टीम बनाई गई है जो उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है। उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही देशभर में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामनाएं की जा रही हैं। (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...