‘VINBAX’: भारत-वियतनाम का 5वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘विनबैक्स’ अंबाला में शुरू

भारतीय और वियतनाम सेना का द्विपक्षीय अभ्यास ‘विनबैक्स’ सोमवार से हरियाणा के अंबाला में शुरू हुआ। अभ्यास का यह 5वां संस्करण 23 नवंबर तक अंबाला के चंडीमंदिर में होगा। दोनों देशों के बीच पिछले साल यह सैन्य अभ्यास वियतनाम में हुआ था, जो भारत और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में एक प्रमुख मील का पत्थर है।

दोनों देशों की सेनाओं और वायु सेनाओं के कर्मी पहली बार लेंगे हिस्सा 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार अभ्यास के इस संस्करण में दोनों देशों की सेनाओं और वायु सेनाओं के कर्मी पहली बार हिस्सा लेंगे। भारतीय सेना की टुकड़ी में 47 कर्मी हैं, जिसका प्रतिनिधित्व कोर ऑफ इंजीनियर्स की एक रेजिमेंट के साथ-साथ अन्य शाखाओं और सेवाओं के कर्मी कर रहे हैं। समान क्षमता वाली वियतनामी टुकड़ी का प्रतिनिधित्व वियतनाम पीपुल्स आर्मी के सैनिक करेंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत शांति स्थापना अभियानों में संयुक्त राष्ट्र दल के हिस्से के रूप में इंजीनियरिंग कार्यों को करने के लिए इंजीनियर कंपनी और मेडिकल टीमों की तैनाती में दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

द्विपक्षीय अभ्यास के पिछले संस्करणों से बढ़े हुए दायरे के साथ एक फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में यह अभ्यास आपसी विश्वास, अंतर-संचालन को मजबूत करने के साथ ही दोनों सेनाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम करेगा। मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रदर्शन और उपकरण प्रदर्शन के साथ 48 घंटे का सत्यापन अभ्यास भी कार्यक्रम का हिस्सा है, ताकि संयुक्त राष्ट्र मिशनों में समान परिदृश्यों के तहत तकनीकी सैन्य संचालन को अंजाम देते समय दोनों टुकड़ियों के हासिल किए गए मानकों का आकलन किया जा सके। यह संयुक्त अभ्यास दोनों टुकड़ियों के सैनिकों को एक-दूसरे की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासतों के बारे में जानने का अवसर भी प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

59 mins ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...