कुश्ती के मैदान में भारत की पदक की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बुधवार को 50 किलोग्राम भार वर्ग में महिला कुश्ती स्पर्धा से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

कुश्ती का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी विनेश फोगाट 

विनेश का स्वर्ण पदक के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की पहलवान सारा एन हिल्डब्रैंड से मुकाबला था। यह मुकाबला देर रात 12:30 बजे (आठ अगस्त) खेला जाना था। इससे पहले विनेश फोगाट ने मंगलवार रात सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया था।

ओवरवेट की वजह से किया अयोग्य घोषित

लेकिन आज ओवरवेट की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है। 50 किलोग्राम भार वर्ग की महिला कुश्ती प्रतिस्पर्धा में विनेश का वजन 50 किलोग्राम से कुछ ज्यादा पाया गया है। इस वजह से वह अब कुश्ती का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी।  

भारतीय ओलंपिक संघ ने खबर की साझा

इस संबंध में भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा है कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगाट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है। 

भारतीय ओलंपिक संघ ने यह भी कहा कि रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। 

https://x.com/WeAreTeamIndia/status/1821077207487287784

भारत की पहली महिला रेसलर जो ओलंपिक के फाइनल में पहुंची

उल्लेखनीय है कि विनेश फोगाट भारत की पहली महिला रेसलर थीं जो फाइनल में पहुंची थीं। इस मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित होने से पहले उनसे पूरी उम्मीद की जा रही थी कि वे भारत की झोली में एक गोल्ड मेडल जरूर लाकर देंगी।

RELATED ARTICLES

9 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...