Print

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए तेजी से हो रहा मतदान, 11 बजे तक 22.70 फीसदी वोटिंग

हरियाणा में आज शनिवार सुबह 7 बजे विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ और 11 बजे तक 22.70 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग (ECI) आंकड़ों के मुताबिक पलवल में सबसे अधिक 27.94 फीसदी मतदान इसके बाद जींद में 27.20%, मेवात में 25.65%, यमुनानगर में 25.56% और अंबाला में 25.50% मतदान दर्ज किया गया। वहीं, रोहतक में मतदान 12.71% रहा, जबकि भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद और हिसार में क्रमशः 23.45%, 20.10%, 20.39% और 24.69% मतदान दर्ज किया गया।

हरियाणा चुनाव आयोग के नोडल अधिकारी मनीष कुमार लोहान ने मतदान प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए कहा, ” कई विधानसभाओं में 25% से अधिक मतदान दर्ज किया गया है, और यमुनानगर, कैथल और भिवानी जैसे जिलों में 20% से अधिक मतदान हुआ है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि पिछली बार के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत और अधिक होगा। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) के संबंध में लोहान ने कहा कि कभी-कभी तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन हमारी पोलिंग टीम चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कर रही है। पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल में हो रहा है।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 2,03,54,350 मतदाता हैं, जिनमें 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और 467 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 90 सीटों पर कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 101 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। मतदान के लिए 20,632 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, और सुरक्षा व्यवस्था के लिए 29,462 पुलिसकर्मी, 21,196 होम गार्ड और 10,403 विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) तैनात किए गए हैं।

2019 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 40 सीटें जीती थीं और जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी, जिसने 10 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में JJP गठबंधन से अलग हो गई। हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के साथ घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

22/11/24 | 1:18 pm | Austria

ग्रेटर नोएडा पहुंचा ऑस्ट्रिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल, टूरिज्म, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में करेगा निवेश 

ग्रेटर नोएडा के लिए गुरुवार का दिन बहुत खास रहा। पहली बार ऑस्ट्रिया का 24 सदस्यीय सरकारी प्रतिनि...