प्रतिक्रिया | Monday, April 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

20/05/24 | 12:26 pm

printer

लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, सुबह 11:00 बजे तक 32 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल के सात लोकसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे तक बनगांव में 31.81 फीसदी, बैरकपुर में 29.99 फीसदी, हावड़ा में 30.89 फीसदी, उलुबेरिया में 33.98 फीसदी, श्रीरामपुर में 31.74 फीसदी और हुगली में 33.78 फीसदी मतदान हुआ। ये आंकड़ा पूरे देश में सबसे अधिक है।

सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में कुल एक करोड़ 25 लाख 23 हजार 702 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं जिनमें 63 लाख 51 हजार 320 पुरुष, 61 लाख 72 हजार 34 महिलाएं और 348 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

13 हजार 481 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी

इन सात लोकसभा सीट के लिए 13 हजार 481 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने 57 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। करीब 30 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा 60 हजार से अधिक केंद्रीय बल कर्मियों को तैनात किया गया है।

राज्य की सात लोकसभा सीटों पर कुल 88 उम्मीदवार

राज्य की सात लोकसभा सीटों पर कुल 88 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार बनगांव से मैदान में हैं। बनगांव लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस के विश्वजीत दास के बीच मुकाबला है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 23959785
आखरी अपडेट: 21st Apr 2025