चुनाव आयोग के आदेश पर पश्चिम बंगाल के 2 मतदान केंद्रों पर सोमवार को हो रही है वोटिंग

पश्चिम बंगाल के बारासात लोकसभा क्षेत्र के कदंबागाछी सरदार पारा क्षेत्र के बूथ संख्या 61, देगंगा विधानसभा क्षेत्र में आज (सोमवार) फिर से मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात है।

उल्लेखनीय है आम चुनाव के लिए बारासात और मथुरापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक-एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं। इन केंद्रों पर 1 जून को मतदान हुआ था और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज, 3 जून को सुबह 7 बजे से शाम नए सिरे से मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी।

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के बारासात और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्रों के एक-एक बूथ पर पुनर्मतदान का रविवार को आदेश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आयोग ने बताया कि सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पुनर्मतदान कराये जाने का निर्णय चुनाव अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। उन्होंने बताया कि बारासात निर्वाचन क्षेत्र का बूथ देगंगा विधानसभा क्षेत्र के कदमबागछी सरदार पारा एफपी स्कूल में स्थित है, जबकि मथुरापुर का बूथ काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र में स्थित है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराये जाने की मांग की है। इन सभी सीट पर एक जून को अंतिम चरण में मतदान हुआ था।

(ANI)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...