प्रतिक्रिया | Friday, July 26, 2024

हम हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं करते : राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के खूंटी में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं करते लेकिन कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बांटकर राजनीति की है। देश की सामाजिक समरसता को तार-तार कर दिया है। देश में जो गरीब हो उसकी मदद की जानी चाहिए चाहे वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो या कोई भी हो,ये देश को कहां ले जाना चाहते हैं ?” राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ही थी जिसने नई दिल्ली में जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एससी/एसटी आरक्षण को समाप्त कर दिया। 

देश को नरेंद्र मोदी जैसा तपस्वी प्रधानमंत्री ही चाहिए

झारखंड के खूंटी में चुनावी रैली में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने अर्जुन मुंडा के समर्थन में वोट मांगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा तपस्वी प्रधानमंत्री ही चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया में पहले भारत के बारे में यह धारणा थी कि भारत को कमजोर लोगों का हैं, गरीब लोगों का है, आज भारत का कद दुनिया में बढ़ा है। आज वैश्विक मंच पर भारत का बोलबाला है। आज भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है।  

उन्होंने कहा कि आज से ढाई तीन साल बाद भारत दुनिया के तीन प्रमुख देशों में से एक होगा। 

बिरसा मुंडा को दिया सम्मान 

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि यह धरती पराक्रमी बिरसा मुंडा की धरती है। बिरसा मुंडा के समाज में दिए योगदान से यहां का बच्चा-बच्चा परिचित होगा। बिरसा मुंडा को अगर किसी ने सम्मान दिया है तो मोदी सरकार ने दिया। वह जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक थे। झारखंड की धरती को लाइम-लाइट में लेन का काम किया तो वह हमारे पीएम मोदी ने किया। उन्होंने लोगों को बताया आदिवासी कल्याण मंत्रालय का बजट अब 6 गुना बढ़ा दिया गया है। भारत के 25 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी से बाहर किया। उन्होंने कहा कि यह हम नहीं कह रहे, यह नीति आयोग ने कहा है। राजनाथ सिंह ने जनसभा को बताया कि किस तरह हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन युद्ध के समय वहां फंसे साढ़े 22 हजार भारतीय बच्चों को वहां से निकलवाया।  

हम हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं करते

रक्षा मंत्री ने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं करते लेकिन कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बांटकर राजनीति की है। देश की सामाजिक समरसता को तारतार कर दिया है। देश में जो गरीब हो उसकी मदद की जानी चाहिए चाहे वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो या कोई भी हो,ये देश को कहां ले जाना चाहते हैं ?

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5515535
आखरी अपडेट: 26th Jul 2024