प्रतिक्रिया | Thursday, March 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

हम बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध हों : अन्नपूर्णा देवी

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज (शुक्रवार) राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु संकल्पबद्ध बनने का आह्वान किया। सोशल मीडिया एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट में अन्नपूर्णा देवी ने लिखा की राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी बेटियों को उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। आइए, आज इस अवसर हम बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु संकल्पबद्ध बने।

एक्स पर एक अन्य थ्रेड पोस्ट में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लिखा, “बालिका देवो भव: राष्ट्रीय बालिका दिवस के इस अवसर पर, आइए हम यह संकल्प लें कि हर बालिका को उसके सपनों को पूरा करने का अवसर देंगे और एक ऐसा वातावरण बनाएंगें, जहां वे स्वतंत्र, सशक्त और सम्मानित महसूस कर सकें।”

भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय बालिका दिवस, लड़कियों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण पर फोकस करने के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण अवसर है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 2008 में शुरू किए गए इस दिवस का मक़सद, लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाना और एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां वे लिंग भेदभाव की बाधाओं के बग़ैर आगे बढ़ सकें।

दरअसल राष्ट्रीय बालिका दिवस, लड़कियों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने का एक अवसर है, कि उन्हें लिंगभेद से मुक्त होकर, समान अवसर और सहायता प्रदान की जाए।

यह दिन लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली असमानताओं को उजागर करने, उनके लिए शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज को लड़कियों को समान मानने और उनका सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी प्रयास करता है। इसका मुख्य फोकस लड़कियों के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने, कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों को संबोधित करने, घटते लिंग अनुपात के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लड़कियों के लिए अधिक समावेशी और न्यायसंगत वातावरण को बढ़ावा देने पर है।

 

आगंतुकों: 19492047
आखरी अपडेट: 6th Mar 2025