प्रतिक्रिया | Wednesday, April 16, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

29/05/24 | 3:10 pm | Amit Saah

printer

सहारा में जिन लोगों का पैसा फंसा है, हम उनकी पाई-पाई वापस करेंगे : अमित शाह

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस और सपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं। अभी ये सहारा के रिफंड का मुद्दा उठा रहे हैं। जब सहारा का घोटाला हुआ तो किसका राज था? अखिलेश की सरकार में घोटाला हुआ। शाह ने कहा कि मोदी ने तो रिफंड की शुरुआत की। सहारा में जिन लोगों का पैसा फंसा है, हम उनकी पाई-पाई वापस करेंगे।

गृहमंत्री शाह ने महाराजगंज जिले के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के ग्राउंड में पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि विपक्ष ने तय कर लिया है कि अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना है।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि तय आपको करना है। कांग्रेस 70 साल में राम मंदिर नहीं बनवा पाई। मोदी सरकार ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई और राम मंदिर भी बनवाया भी। उन्होंने पंकज चौधरी को भारी मतों से जिताने की अपील की। जनसभा में मंच पर राज्य की मंत्री गुलाबो देवी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आगंतुकों: 23455831
आखरी अपडेट: 16th Apr 2025