Print

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और धातु एवं आईटी शेयरों में गिरावट के कारण घरेलू बाजार दबाव में रहे।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 155.63 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 82,376.56 पर खुला। वहीं, निफ्टी 64.25 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,323.15 पर खुला।

क्षेत्रीय सूचकांकों में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर, निफ्टी 500 हेल्थकेयर, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा में 0.51 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

दूसरी ओर, धातु क्षेत्र में सबसे अधिक गिरावट रही। निफ्टी मेटल एक प्रतिशत से अधिक नीचे आया। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, आईटी और केमिकल्स सूचकांकों में 0.81 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 4,195 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12 सत्रों से जारी बिकवाली का सिलसिला तोड़ते हुए 196 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक बाजारों से मिले संकेत भी मिले-जुले रहे। एनवीडिया की उम्मीद से बेहतर बिक्री का अनुमान जारी होने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली।

इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों की अगुवाई में गिरावट जारी रही।

-(इनपुटः आईएएनएस)