राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की भी संभावना नहीं है।
सात दिवसीय पूर्वानुमान (18 से 23 जून)
- 18 जून से 21 जून: गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। कई जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
- 22 और 23 जून: मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
तापमान
- 18 जून: अधिकतम 38°C, न्यूनतम 26°C
- 19 जून: अधिकतम 39°C, न्यूनतम 28°C
- 20 जून: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 29°C
- 21 जून: अधिकतम 38°C, न्यूनतम 30°C
- 22 जून: अधिकतम 38°C, न्यूनतम 31°C
- 23 जून: अधिकतम 39°C, न्यूनतम 31°C
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के कारण यह बदलाव आ रहा है। तेज हवाओं और बीच-बीच में होने वाली बारिश से तापमान नियंत्रित रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में उमस बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। (इनपुट: एजेंसी)


