प्रतिक्रिया | Saturday, May 18, 2024

Weather: मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश का जताया अनुमान

उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी ने विदाई ले ली है। पहाड़ों पर भी मौसम में सुधार देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, बंगाल के गांगेय क्षेत्र और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया है कि 21 तारीख तक झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेलंगाना में अगले दो दिनों तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहां ओलावृष्टि भी हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बृहस्पतिवार तक ओलावृष्टि की भी आशंका है।

आसमान में छाए रहेंगे बादल
वहीं उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ 20 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों के मध्य हल्के से मध्यम बादल आसमान में छाए रहने की आसार है लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

देशभर में मौसम स्थिति
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक ट्रफ रेखा विदर्भ से उत्तरी केरल तक मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए गुजर रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, लगभग 68 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में देखा जाता है। 20 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 1706883
आखरी अपडेट: 18th May 2024