प्रतिक्रिया | Wednesday, March 12, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

मुख्यमंत्री पद के लिए प्रधानमंत्री मोदी जो भी निर्णय लेंगे, हमें मंजूर होगाः एकनाथ शिंदे

शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रधानमंत्री मोदी जो भी निर्णय लेंगे, हमें मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने गठबंधन के साथ मिलकर काम करने वाले लोग हैं। राज्य में हमारी सरकार के बाद हमारी लोकप्रियता बढ़ी है। मैंने हमेशा महाराष्ट्र की जनता के लिए काम किया है।

आज प्रेस कांफ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया कि सरकार बनाने के लिए मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं। पीएम मोदी जो निर्णय लेंगे वह हमें मंजूर होगा। मैं चट्टान की तरह प्रधानमंत्री के साथ हूं।

उन्होंने कहा, “मैंने अपने आप को कभी सीएम नहीं समझा। मैंने आम आदमी बनकर कार्य किया। मैंने कभी खुद को सीएम नहीं माना। ढाई साल में हमने खूब काम किया। मुख्यमंत्री का मतलब कॉमन मैन होता है। मैंने यही सोचकर काम किया। हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए। मुझे पीएम मोदी का हमेशा साथ मिला। महाराष्ट्र में प्रगति की रफ्तार को हमने बढ़ाया। महाराष्ट्र की लाडली बहनों का मैं लाडला भाई हूं। हमारी सरकार में लाडली बहनें खुश हैं। हम अपने गठबंधन के साथ मिलकर काम करने वाले लोग हैं। राज्य में हमारी सरकार के बाद हमारी लोकप्रियता बढ़ी है। मैंने हमेशा महाराष्ट्र की जनता के लिए काम किया है। कुछ लोग चमचा लेकर जन्मे हैं उन्हें गरीबों का दर्द कहां समझ आएगा।

एकनाथ शिंदे ने कहा- चुनाव हुए और उसकी नतीजे आए, हमारे काम की बदौलत ऐतिहासिक नतीजा आया। मैं सबका लाडला भाई हूं। बहनों ने मुझे याद रखा और मेरी रक्षा की। मुझे हर चीज का पता है। कोई नाराज है कोई कहां गया ये मत पूछिएगा। बड़ी जीत है, जो ऐतिहासिक है। हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं, हमने जी-तोड़ मेहनत की है। हमने जो भी काम किया है, वो मन से किया है। मेरा काम महाराष्ट्र की जनता के लिए होगा।

 

 

 

आगंतुकों: 19999249
आखरी अपडेट: 12th Mar 2025