विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: दिप्ति जीवनजी विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण, पेरिस 2024 पैरालंपिक के लिए हासिल कर चुकी हैं कोटा

 

जापान में कोबे में चल रहे विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की भारतीय पैरा एथलीट दीप्ति जीवनजी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पैरा एथलीट 20 वर्षीय दीप्ति जीवनजी ने सोमवार को यहां महिलाओं की 400 मीटर टी20 वर्ग में विश्व रिकॉर्ड के साथ विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।

55.07 सेकंड का बनाया विश्व रिकॉर्ड
दीप्ति ने 55.07 सेकंड का समय लेकर अमेरिकी ब्रीना क्लार्क के 55.12 सेकंड के पहले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ब्रीनाने पिछले साल पेरिस में चैंपियनशिप के संस्करण के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया था। टी20 वर्गीकरण उन एथलीटों के लिए है जो बौद्धिक रूप से कमजोर हैं। तुर्की की आयसेल ओन्डर 55.19 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और इक्वाडोर की लिज़ानशेला अंगुलो 56.68 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

पेरिस 2024 पैरालंपिक कोटा हासिल किया
इससे पहले दीप्ति ने रविवार को 56.18 सेकेंड के समय के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और पेरिस 2024 पैरालिंपिक कोटा हासिल किया था। रविवार को, योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो F56 फाइनल में सीजन के सर्वश्रेष्ठ 41.80 अंक के साथ रजत पदक जीता।

तीसरे दिन प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 फाइनल में कांस्य पदक जीता, जबकि निसाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 में 1.99 मीटर के प्रभावशाली सीजन-सर्वश्रेष्ठ अंक के साथ रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में भारत ने अब तक चार पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य) जीते हैं।

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...