उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को देशभर के नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर तमाम नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

सीएम योगी ने एक्स पर कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकप्रिय राजनेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने आगे लिखा कि देश की स्वाधीनता के साथ ही सामाजिक जन-जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना को प्रखर रूप से आगे बढ़ाने के लिए श्रद्धेय बहुगुणा ने उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी पावन स्मृतियों को नमन।

बहुगुणा ने राज्य से लेकर केंद्र तक समाज के हर वर्ग के लिए काम किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय हेमवती नंदन बहुगुणा की पावन पुण्यतिथि है। मैं इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश की जनता-जनार्दन की ओर से उनकी स्मृतियों को नमन हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बहुगुणा ने राज्य से लेकर केंद्र तक समाज के हर वर्ग के लिए काम किया।

सीएम धामी ने कहा-वे एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री धामी ने बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। शासकीय आवास पर महान स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘हिमालय पुत्र’ हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

बहुगुणा को उनकी सादगी, जनसेवा और दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है

हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कुशल राजनेता भी थे। 25 अप्रैल 1919 को जन्मे बहुगुणा ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी निभाई और फिर बाद में उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वह 1973 से 1975 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। बहुगुणा को उनकी सादगी, जनसेवा और दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है। (इनपुट -आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

31/03/26 | 12:02 pm | Prime Minister Narendra Modi

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भगवान महावीर की जयंती पर गांधीनगर के कोबा तीर्थ में स्...

31/03/26 | 8:51 am | Gujarat

गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, महावीर जैन आराधना केंद्र में संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। जहां वह गांधीनगर के कोबा तीर्थ ...