Print

युवा अब तमिल सहित आठवीं अनुसूची के सभी भाषाओं में दे सकेंगे CAPF की परीक्षा : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को घोषणा की कि युवा अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की भर्ती परीक्षा अपनी मातृभाषा में दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत यह फैसला लिया गया है, जिसमें तमिल सहित संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी।

अमित शाह ने यह ऐलान CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के 56वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान किया, जो अरक्कोनम, रानीपेट में आयोजित हुआ। इस मौके पर उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और CISF की पत्रिका ‘सेंटिनल’ भी जारी की। इसके साथ ही उन्होंने CISF के परेड की समीक्षा भी की।

गृहमंत्री ने कहा कि अब तक CAPF भर्ती में मातृभाषा को कोई स्थान नहीं मिला था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने फैसला किया कि तमिल सहित आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य में मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को भी तमिल भाषा में शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जाएं। इससे न केवल मातृभाषा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि तमिल भाषा में परीक्षा देने वाले युवाओं को भी समान अवसर मिलेगा।

पिछले 56 वर्षों में CISF ने देश की प्रगति में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि पिछले 56 वर्षों में CISF ने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि CISF के बिना भारत के उद्योग, व्यापार, पर्यटन और अनुसंधान केंद्रों की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को पूरा करने में CISF की भूमिका अहम होगी।

इस दौरान गृहमंत्री ने CISF के 127 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और 22 जवानों को सम्मानित किया। इनमें से 10 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 10 को वीरता पदक दिया गया। इसके अलावा, CISF कर्मियों के कल्याण के लिए 88 करोड़ रुपये की लागत से 6 नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

अमित शाह ने बताया कि CISF हर दिन देशभर में 1 करोड़ से अधिक लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करता है। उन्होंने यह भी बताया कि CISF के हवाई अड्डों की सुरक्षा संभालने के बाद से कोई बड़ी सुरक्षा चूक नहीं हुई है। नए संसद भवन, दिल्ली मेट्रो, समुद्री बंदरगाहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा CISF के जिम्मे है। गृहमंत्री ने बताया कि हर साल 1 लाख से अधिक युवाओं की CAPF के जरिए भर्ती हो रही है। 2024 में 14,000 पदों पर भर्ती हो चुकी है और 50,000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस फैसले से देशभर के युवाओं को उनकी मातृभाषा में परीक्षा देकर CAPF में भर्ती होने का बड़ा मौका मिलेगा।

RELATED ARTICLES

1 min ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...

8 mins ago | Balanced fertilizer use

50 लाख किसानों तक पहुंचेगा खेत बचाओ अभियान-रबी 2026, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती पर जोर

केंद्र सरकार ने मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे...

1 hour ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...