प्रतिक्रिया | Saturday, July 05, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

11/01/24 | 12:29 pm

printer

अयोध्या-अहमदाबाद के बीच हवाई सेवा शुरू, 15 जनवरी से मुम्बई के लिए भी उड़ान सेवा

धर्मनगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अहमदाबाद-अयोध्या के बीच सीधी हवाई सेवा का विकल्प मिल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अहमदाबाद-अयोध्या के लिए इंडिगो एयरलाइंस की सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने 15 जनवरी से मुम्बई के लिए उड़ान सेवा आरम्भ करने की घोषणा भी की।

अहमदाबाद, अयोध्या से कनेक्ट होने वाला दूसरा स्थल 

इसके साथ ही दिल्ली के बाद अहमदाबाद, अयोध्या से कनेक्ट होने वाला दूसरा स्थल बन गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फ्लाइट संख्या 6ई112 की अयोध्या से पहली उड़ान के पहले यात्री को बोर्डिंग पास प्रदान किया गया। इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह ने बताया कि अयोध्या-अहमदाबाद के बीच शुरू हुई नई फ्लाइट दोनों ओर से सप्ताह में तीन दिन में उपलब्ध होगी।

नई फ्लाइट दोनों ओर से सप्ताह में तीन दिन में उपलब्ध 

बता दें कि वर्तमान में इंडिगो हर दिन उत्तर प्रदेश के 07 हवाईअड्डों से 165 उड़ानें भर रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह ने बताया कि अयोध्या-अहमदाबाद के बीच शुरू हुई नई फ्लाइट दोनों ओर से सप्ताह में तीन दिन में उपलब्ध होगी। अयोध्या में भगवान राम के बाल स्वरूप राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा  22 जनवरी को होगी। आने वाले दिनों में अयोध्या एयरपोर्ट को देश के बाकी हवाई अड्डों से भी जोड़ा जायेगा। 

 

आगंतुकों: 32105445
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025