प्रतिक्रिया | Saturday, July 05, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

31/03/24 | 11:43 am | Arunachal Pradesh

printer

अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू सहित निर्विरोध चुने गए बीजेपी के 10 उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव के साथ देश के चार राज्यों में भी चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर भी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले ही एक बड़ी खबर आ रही है कि अरुणाचल की 10 सीटों पर भाजपा को वोटिंग से पहले ही जीत मिल गई है। इनमें मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चाउना मेन सहित बीजेपी के 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिया गया है।
पेमा खांडू ने मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था। चूंकि किसी और उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में खांडू को निर्विरोध चुन लिया गया। बाकी नौ सीटों पर भी इसी तरह भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली है।

मुख्य चुनाव अधिकारी पवन कुमार सेन ने बताया कि नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद खांडू और नौ अन्य को निर्विरोध चुना गया। उन्होंने कहा कि छह विधानसभा क्षेत्रों में एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि चार अन्य में विपक्षी उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।

पेमा खांडू चौथी बार विधायक चुने गए

भारत-चीन सीमा के पास मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में खांडू का यह चौथा कार्यकाल होगा। अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद 2010 में हुए उपचुनाव में वह कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में इस सीट से निर्विरोध चुने गए थे।
मुख्यमंत्री ने 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में भी भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। उपमुख्यमंत्री दूसरी बार चौखम विधानसभा क्षेत्र से चुने गए।

ये भी निर्विरोध चुने गए

अन्य उम्मीदवार जो निर्विरोध चुने गए वे हैं ताली विधानसभा क्षेत्र से जिक्के ताको, तलिहा से न्यातो डुकोम, रोइंग से मुत्चू मिथि, हयुलियांग से दासंगलू पुल, बोमडिला से डोंगरू सिओंगजू और सागली से रातू तेची और जीरो से हापोली से हेज अप्पा पहली बार चुने गए हैं। राज्य में 19 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं परिणाम दो जून को घोषित किया जाएगा।

आगंतुकों: 32105519
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025