27/03/24 | 12:53 pm | NDRF | New DGs | NIA

Print

आईपीएस सदानंद वसंत होंगे NIA के नए डीजी, पीयूष आनंद को बनाया गया NDRF का महानिदेशक

गृह मंत्रालय ने आईपीएस सदानंद वसंत को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया है। आईपीएस पीयूष आनंद को एनडीआरएफ का नया डीजी और आईपीएस राजीव कुमार शर्मा को पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भी मंजूरी दे दी है।

31 दिसम्बर 2026 तक NIA महानिदेशक के पद रहेंगे आईपीएस सदानंद वसंत

केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस सदानंद वसंत को 31 दिसंबर 2026 तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। सदानंद वसंत मौजूदा NIA महानिदेशक दिनकर गुप्ता की जगह लेंगे। बता दें कि दिनकर गुप्ता 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो पद के लिए राजीव शर्मा, बालाजी श्रीवास्तव की जगह लेंगे। राजीव शर्मा को 30 जून 2026 तक के लिए नियुक्त किया गया है। मौजूदा बालाजी श्रीवास्तव भी अपने पद से 31 मार्च 2024 को रिटायर हो रहे हैं जबकि एनडीआरएफ के लिए आईपीएस पीयूष आनंद को अगला डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। पीयूष आनंद वर्तमान महानिदेशक अतुल करवाल की जगह लेंगे।

केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

इन तीन बड़ी नियुक्तियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति को प्रस्ताव भेजा था। नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके बाद इस फैसले को अंतिम मुहर भी लग गई है। NIA के नए महानिदेशक बनने वाले सदानंद बसंत को कड़े फैसले लेने के लिए जाना जाता है। इससे पहले उन्हें 2015 में सीआरपीएफ का डीजी नियुक्त किया गया था। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ की कमान संभालने वाले पीयूष आनंद उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अफसर रह चुके हैं। प्रशासनिक सेवा में पीयूष आनंद को 31 साल पूरे हो चुके हैं। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। राजीव कुमार शर्मा की बात करें तो 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का महानिदेशक बनाया गया था।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | CBDC DBT

शिवराज सिंह चौहान और प्रल्हाद जोशी आज पंजाब-हरियाणा दौरे पर, CBDC आधारित DBT की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय शिक्षा, ...

2 hours ago | AI Legal Search

अर्जुन राम मेघवाल ने लॉन्च किया पुनर्गठित ‘इंडिया कोड पोर्टल’, कानूनों तक पहुंच होगी आसान

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने 13 अगस्त 2026 को नई दिल्...