25/03/24 | 2:14 pm

Print

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने होली के त्योहार पर शुभकामनाएं दी, 2023 के होली उत्सव को किया याद

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने होली के त्योहार पर शुभकामनाएं दी हैं और इसे “रंग, प्रेम और नए जीवन का आनंदमय उत्सव” कहा है। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के माध्यम से नवीनीकरण का संदेश ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए प्रेरणा है।

एक बयान में अल्बानीज़ ने कहा, “हैप्पी होली, ऑस्ट्रेलिया! होली रंग, प्रेम और नए जीवन का एक आनंदमय उत्सव है। बुराई पर अच्छाई की विजय के माध्यम से नवीनीकरण का संदेश सभी आस्ट्रेलियाई लोगों के लिए प्रेरणा है। दक्षिण एशियाई विरासत वाले कई ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए होली का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व लोगों को उनके साझा विश्वास, इतिहास और विरासत के जश्न में एक साथ लाता है।

एंथोनी अल्बानीज़ ने 2023 में अहमदाबाद में अपने होली उत्सव को याद किया। उन्होंने कहा,“मुझे पिछले साल अहमदाबाद, भारत में होली मनाने और संगीत, रंग और पारंपरिक नृत्य के शानदार प्रदर्शन का अनुभव करने के लिए सम्मानित किया गया था जो इस जीवंत परंपरा को परिभाषित करता है।

(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | India-EU FTA

भारत-ईयू एफटीए पर साल के अंत तक हो सकते हैं हस्ताक्षर : जर्मन राजदूत

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर इस साल के अंत तक हस्ता...

5 hours ago | India-West Asia-Europe Economic Corridor

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे के लिए मजबूत समर्थन जताया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) का पुर...