राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे के लिए मजबूत समर्थन जताया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि पश्चिम एशियाई देशों पर कई हमलों के बीच ऊर्जा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को ईरान के प्रभाव से दूर ले जाने की जरूरत है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र से इतर खाड़ी सहयोग परिषद के साथ एक बहुपक्षीय बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “पड़ोसी देशों में वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के आतंकवादी हमलों ने पश्चिम एशिया के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को ईरान के प्रभाव से दूर ले जाने की जरूरत को दिखाया है।”

ट्रंप ने कहा, “इसीलिए मेरा प्रशासन भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे और अन्य स्थानों… तेल बाहर निकालने के तरीकों का, चाहे वे पाइपलाइन हों या कुछ और, पुरजोर समर्थन करता है। और हम मिलकर उन चुनौतियों से पार पाने के करीब हैं, जिन्होंने दशकों से इस क्षेत्र को परेशान किया है।”

भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) एक बहुराष्ट्रीय बहु-माध्यम संपर्क और बुनियादी ढांचा पहल है, जिसका आधिकारिक रूप से नौ सितंबर 2023 को नयी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अनावरण किया गया था। इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच संपर्क, व्यापार और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना है। (भाषा)

 

RELATED ARTICLES

45 mins ago | cultural cooperation

निवेश, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और यूएई

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने निवेश संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और सांस्कृ...

3 hours ago | Girmitiya Labourers

गिरमिटिया मजदूरों की संघर्षगाथा : उम्मीद, धोखे, अस्मिता और हौसले की अनकही दास्तान

इतिहास के कुछ पन्ने जहां मन को भावुक कर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इंसान के अदम्य संघर्ष और हौसले पर ...