22/11/23 | 9:30 am

Print

जी 20 सम्मेलन का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे आज, नौ अतिथि देश और 11 अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी होंगे शामिल 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार को जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष सहित सभी जी-20 सदस्यों के नेताओं के साथ नौ अतिथि देशों और 11 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन में जी-20 नई दिल्ली नेताओं की घोषणा को सर्वसम्मति से अपनाया गया था। सम्मेलन में 2024 में ब्राजीलियाई जी20 प्रेसीडेंसी के दौरान जी20 ट्रोइका में भारत, ब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि 10 सितंबर को नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आभासी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुरूप प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक वर्चुअल जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 22 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।

नौ अतिथि देश होंगे शामिल

विदेश मंत्रालय से जारी एक बयान के मुताबिक इस सम्मेलन में अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष सहित सभी जी-20 सदस्यों के नेताओं के साथ नौ अतिथि देशों और 11 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को शामिल करने आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन में जी-20 नई दिल्ली नेताओं की घोषणा को सर्वसम्मति से अपनाया गया था।
इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के प्रमुख परिणामों व कार्य बिंदुओं को आगे बढ़ाने और साथ ही तब से हुए विकास की समीक्षा भी की जाएगी। इस सम्मेलन में 17 नवंबर को आयोजित दूसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के विचार-विमर्श को भी चर्चा में शामिल किया जायेगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार वर्चुअल जी-20 शिखर सम्मेलन से प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्मों सहित विभिन्न जी-20 निर्णयों के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर देने की भी उम्मीद है। भारत के पास 30 नवंबर, 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता रहेगी।  2024 में ब्राजीलियाई जी-20 प्रेसीडेंसी के दौरान जी-20 ट्रोइका में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे।

रूस के राष्ट्रपति भी वर्चुअल मीटिंग में होंगे शामिल

 रूस के वेस्टी टीवी शो ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कर खास जानकरी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वर्चुअल जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन पिछली दो जी20 बैठकों में शामिल नहीं हुए, जिनकी मेजबानी सितंबर में भारत ने और पिछले साल इंडोनेशिया ने की थी। उन्होंने अपने स्थान पर विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को रूस के प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा था। हालांकि वेस्टी ने पुतिन के सम्मेलन में भाग लेने का पूरा विवरण नहीं दिया है। ज्ञातव्य हो कि जी 20 समूह में दुनिया की 19 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के अलावा यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

10/09/26 | 11:02 pm | Aga Khan Development Network

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर...

10/09/26 | 10:28 pm | Bharat Mandapam

BRICS 2026 के लिए तैयार भारत, पीएम मोदी ने साझा किया तैयारियों का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें ...

10/09/26 | 10:12 pm | Anton Alikhanov

इन्नोप्रोम इंडिया 2026: पीयूष गोयल और एंटोन अलीखानोव ने एनआईसीडीसी पैवेलियन का दौरा किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रूसी संघ के उद्योग एवं व्यापार मंत्री एंटोन अ...