26/12/23 | 3:14 pm

Print

डीपीआईआईटी 24 उप-क्षेत्रों के साथ मिलकर कर रहा काम, घरेलू निर्माण और निर्यात को बढ़ावा देना उद्देश्य

घरेलू निर्माण एवं निर्यात को बढ़ावा देने और आयात को कम करने के उद्देश्य से उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) 24 उप-क्षेत्रों के साथ काम कर रहा है। इन उप-क्षेत्रों में फर्नीचर, एल्यूमीनियम, कृषि रसायन, रोबोटिक्स और जिम उपकरण शामिल है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। अब ‘मेक इन इंडिया 2.0’ पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि डीपीआईआईटी अब 24 उप-क्षेत्रों के साथ मिल कर काम कर रहा है। डीपीआईआईटी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत कार्यरत है।

मंत्रालय के मुताबिक डीपीआईआईटी के उप-क्षेत्र में फर्नीचर, एयर कंडीशनर, चमड़ा तथा जूते, तैयार खाद्य पदार्थ, मछली पालन, कृषि उत्पाद, वाहन घटक, एल्यूमीनियम, इलेक्ट्रॉनिक, कृषि रसायन, इस्पात, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक वाहन घटक तथा एकीकृत सर्किट, इथेनॉल, चीनी मिट्टी की चीजें, सेट टॉप बॉक्स, रोबोटिक्स, टेलीविजन, क्लोज सर्किट कैमरे, खिलौने, ड्रोन, चिकित्सकीय उपकरण, खेल के सामान और जिम का समान शामिल हैं।
 

RELATED ARTICLES

6 mins ago

GST परिषद की 57वीं बैठक: लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले

जीएसटी परिषद की गुरुवार को हुई 57 वीं बैठक में देश में व्यापार में आसानी को बढ़ाने के लिए कई फैसले...

59 mins ago

केंद्र सरकार AI संबंधी नियमों पर जारी करेगी परामर्श पत्र, डीपफेक खतरे पर फोकस: केंद्रीय मंत्री

केंद्र सरकार अगले महीने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संबंधी नियमों पर एक परामर्श पत्र जारी करे...