21/03/24 | 12:35 pm | ECI | Transfer of DM &SP

Print

निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों के डीएम और एसपी पदों पर तैनात अधिकारियों का किया तबादला

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आज चार राज्यों गुजरात, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जैसे नेतृत्व पदों पर तैनात गैरकैडर अधिकारियों के लिए तबादले का आदेश जारी किया है। आयोग के मुताबिक यह कदम लोकसभा चुनाव 2024 में समान अवसर व निष्पक्ष चुनाव कराने की अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

आयोग के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ की गई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। जिले में डीएम और एसपी के पद क्रमशः भारतीय प्रशासनिक और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए होंगे।

स्थानांतरित किए जाने वाले अधिकारी

1. गुजरातः छोटा उदयपुर और अहमदाबाद ग्रामीण जिलों के एसपी।

2. पंजाबः पठानकोट, फाजिल्का, जालंधर ग्रामीण और मलेरकोटला जिलों के एसएसपी।

3. ओडिशाः ढेंकनाल के डीएम और देवगढ़ और कटक ग्रामीण जिलों के एसपी।

4. पश्चिम बंगालः- पूर्वी मेदिनीपुर, झारग्राम, पूर्वी बर्धमान और बीरभूम जिलों के डीएम।

इसके अतिरिक्त, आयोग ने निर्वाचित राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ रिश्तेदारी या पारिवारिक जुड़ाव के मद्देनजर पंजाब में एसएसपी बठिंडा और असम में एसपी सोनितपुर के तबादले का भी निर्देश दिया है। प्रशासन के पक्षपातपूर्ण होने या समझौता करने की आशंका को दूर करने के लिए एहतियाती कदम के रूप में इन दोनों जिलों के अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी संबंधित राज्य सरकारों को इसकी सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

34 mins ago | China

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज रविवार को चीन रवाना हो...

1 hour ago | BRICS Summit

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों...