13/11/23 | 3:16 pm

Print

नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए भारत सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, 20 मीट्रिक टन गैर-बासमती चावल निर्यात के लिए हटाया प्रतिबंध

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में कुछ दिनों पहले आए भूकंप से वहां जानमाल का काफी नुकसान हुआ, इसी के मद्देनजर भारत सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए 20 मीट्रिक टन गैर-बासमती चावल निर्यात के लिए प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है।

केंद्र सरकार ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को 20 मीट्रिक टन गैर-बासमती चावल निर्यात करने की छूट दी है। पतंजलि को निर्यात प्रतिबंध से यह छूट एक बार के लिए दी गई है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को नेपाल के भूकंप पीड़ितों  को दान के रूप में 20 मीट्रिक टन (एमटी) गैर-बासमती सफेद चावल निर्यात के लिए प्रतिबंध से एक बार की छूट दी गई है। 

इससे पहले भी डीजीएफटी ने अक्टूबर में अधिसूचना जारी कर नेपाल, कैमरून और मलेशिया सहित सात देशों को 10,34,800 टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी थी। सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए 20 जुलाई को गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन कुछ देशों को उनके अनुरोध पर सरकार द्वारा निर्यात की अनुमति दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

35 mins ago | China

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज रविवार को चीन रवाना हो...

1 hour ago | BRICS Summit

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों...