13/12/23 | 1:09 pm

Print

पीएम मोदी के नेतृत्व में नौ साल में पूर्वोत्तर राज्यों में हुआ सर्वाधिक विकास : सर्बानन्द सोनोवाल

केन्द्रीय मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने कहा कि पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे अधिक विकास हुआ है। पूर्वोत्तर राज्यों में पीएम मोदी की गारंटी परिलक्षित हुई है। सर्बानन्द सोनोवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

पीएम मोदी ने नार्थ ईस्ट पर दिया विशेष ध्यान 

पूर्वोत्तर के विकास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में पूर्वोत्तर राज्यों को हमेशा उपेक्षित रखा गया। वहां न सड़कें थीं, न कोई इंफ्रास्ट्रक्टचर था। सिर्फ अशांति थी। कानून व्यवस्था चरमराई थी। लोग असुरक्षित महसूस करते थे। ठीक इसके उलट पिछले साढ़े नौ साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार ने वहां के हर प्रांत को विकास के राह पर लाने के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। सोनोवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने नार्थ ईस्ट पर विशेष धयान दिया। आज पूर्वोत्तर राज्य देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने 64 बार पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा किया

सर्बानन्द सोनोवाल ने कहा कि पिछले दो साल में केन्द्रीय मंत्रियों ने 362 बार पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा किया। पिछले नौ साल में यह आंकड़ा 800 से ज्यादा है। खुद पीएम मोदी ने 64 बार पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा किया है। पिछले 70 साल में ऐसा किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में केन्द्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों को पांच लाख करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। इस दौरान इन राज्यों में एयरपोर्ट की संख्या नौ से 17 हो गई है।

विकास के राह पर अग्रसर हैं पूर्वोत्तर राज्य

उन्होंने कहा आज नार्थ ईस्ट जाग चुका है, पीएम मोदी की ही प्रेरणा से नार्थ ईस्ट के लोगों ने अपनी शक्ति दिखाई। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन राज्यों को विकास के राह पर अग्रसर करने का संकल्प लिया था। उसे उन्हंने पूरी शिद्दत से निभाया है। पूर्वोत्तर राज्यों की विश्व के मानचित्र पर आज विशेष जगह है। इस दौरान एक हजार से ज्यादा उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। पूर्वोत्तर राज्यों में रोड सेक्टर, रेलवे, वाटरवेज, स्कूल और कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
 

RELATED ARTICLES

14 mins ago | Bharat Mandapam

BRICS 2026 के लिए तैयार भारत, पीएम मोदी ने साझा किया तैयारियों का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें ...

31 mins ago | Anton Alikhanov

इन्नोप्रोम इंडिया 2026: पीयूष गोयल और एंटोन अलीखानोव ने एनआईसीडीसी पैवेलियन का दौरा किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रूसी संघ के उद्योग एवं व्यापार मंत्री एंटोन अ...

1 hour ago | EBC Scholarship

छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तार, अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को मिला लाभ

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने अनुसूचित जाति (अजा)...