27/12/23 | 2:42 pm

Print

पुंछ सेक्टर पहुंचे रक्षा मंत्री, कहा- भारतीय सेना कोई साधारण सेना नहीं’

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार दोपहर पुंछ सेक्टर पहुंचे। रक्षा मंत्री ने सीमा पर तैनात जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में आतंकी हमले में बलिदान हुए चार जवानों एवं उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जवानों के जज्बे को सलाम करते हुए उनसे और ज्यादा सजग रहने का आह्वान किया।

 सीमा पर तैनात जवानों से भी की मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ जम्मू पहुंचे, जहां जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान के बीच स्थिति का जायजा लेने के लिए राजौरी के लिए रवाना हो गए। सीमा पर तैनात जवानों से मिलकर उन्होंने हाल ही में आतंकी हमले में शहीद चार जवानों एवं उनके परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 ‘भारतीय सेना कोई साधारण सेना नहीं’

रक्षा मंत्री ने सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह देश आप सभी के प्रति कृतज्ञता का भाव रखता है। मातृभूमि की सेवा में आप लोगों का बलिदान अमूल्य है और इसकी कोई कीमत नहीं चुकाई जा सकती है। उन्होंने जवानों को भरोसा दिलाया कि यह सरकार सदैव आप लोगों के साथ खड़ी है और आपके कल्याण को हम हमेशा उच्च प्राथमिकता पर रखते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना कोई साधारण सेना नहीं है। भारतीय सैनिक इस देश के रक्षक हैं, इसलिए आपका कर्तव्य सिर्फ युद्ध ही नहीं, बल्कि लोगों के हृदय को जीतना भी है।

 

सेना को ज्यादा सजग रहने की जरूरत 

उन्होंने आतंकी हमलों की बात करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में सुरक्षा बल और सुरक्षा एजेंसियां अपनी पूरी कोशिश करती हैं, इसके बावजूद और ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने कहा कि डेरा की गली में हुए आतंकी हमले के बारे में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी है, इसीलिए देश का रक्षा मंत्री होने के नाते मैं आपके बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि मैंने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से आतंकवाद विरोधी अभियानों की जानकारी ली है।

RELATED ARTICLES

12 mins ago | External Affairs Minister S Jaishankar

न्यूयॉर्क यात्रा से पहले ज्यूरिख पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र महासभा में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज सोमवार को ज्यूरिख एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से जयशंकर न्यूयॉर्क जाएंगे,...

15 mins ago | Employment

‘बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर यूपी बना ग्रोथ इंजन : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश अब केवल बड़ा बाजार और जनशक्ति वाला...