प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

21/03/24 | 7:22 pm

बीजेपी की तीसरी सूची जारी, पूर्व गवर्नर तमिलिसाई और केंद्रीय मंत्री मुरुगन समेत 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी की तीसरी सूची गुरुवार (21 मार्च) को जारी की गई है। इसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है।

बीजेपी की तीसरी सूची इस प्रकार है-

चेन्नई दक्षिण- डॉ तमिलिसाई सौंदर्यराजन
चेन्नई सेंट्रल- विनोज पी सेल्वम
वेल्लोर- डॉ ए सी शनमुगम
कृष्णागिरी – सी नरसिम्हन
नीलगिरी (एससी) – डॉ एल मुरुगन
कोयंबटूर – के अन्नामलाई
पेरम्बलूर – टी आर परिवेन्धर
थूथुकुडी – नैनार नागेन्द्रन
कन्याकुमारी – राधाकृष्णन

भाजपा ने पहली लिस्ट 2 मार्च को जारी की थी। इसमें 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम थे। वहीं, भाजपा की दूसरी लिस्ट 13 मार्च को आई थी, जिसमें 72 नाम थे। इसमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5535736
आखरी अपडेट: 27th Jul 2024