15/11/23 | 11:21 am

Print

भारतीय स्काइडाइवर शीतल ने बनाया नया रिकॉर्ड, 21,500 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला

एंडवेंचर और स्पोर्ट की दुनिया में अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल कर रहे हैं। कुछ इसी तरह भारत की प्रसिद्ध स्काइडाइवर शीतल महाजन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला के रूप में नया रिकॉर्ड बनाकर उपलब्धि हासिल की है। 

 21,500 फीट से की स्काइडाइविंग
भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित और कई स्काइडाइविंग रिकॉर्ड धारक 41 वर्षीय महाजन ने 13 नवंबर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने छलांग लगाई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “मैंने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट से अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई और कालापत्थर 17,444 फुट / 5,317 मीटर की उच्चतम ऊंचाई पर उतरी। मैं सबसे अधिक ऊंचाई वाले स्काइडाइव लगाने वाली पहली महिला बन गई हूं।”

इससे पहले भी कई बार किया है किर्तिमान
इससे पहले 11 नवंबर को महाजन ने 5,000 फीट एजीएल (जमीनी स्तर से ऊपर) से 17,500 फीट की ऊंचाई पर अपनी पहली छलांग लगाई थी और वह न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध स्काइडाइवर वेंडी स्मिथ के साथ विमान में उनके प्रशिक्षक के रूप में काम करते हुए सयांगबोचे हवाई अड्डे पर 12,500 फीट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक उतरी थीं।