08/03/24 | 3:02 pm

Print

भारत को मिला ‘खसरा और रूबेला चैंपियन’ पुरस्कार, लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

भारत को 'खसरा और रूबेला चैंपियन' पुरस्कार दिया गया है। 6 मार्च को अमेरिका स्थित रेड क्रॉस मुख्यालय में दी मीजल्स एंड रूबेला पार्टनरशिप द्वारा आयोजित समारोह में भारत को प्रतिष्ठित मीजल्स एंड रूबेला चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारत को यह पुरस्कार खसरा और रूबेला रोग की रोकथाम में अनुकरणीय प्रयासों के लिए दिया गया है।

अमेरिका में भारतीय राजदूत ने प्राप्त किया ये पुरस्कार  

बताना चाहेंगे यह अवॉर्ड केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय की तरफ से अमेरिका में भारतीय राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि खसरे और रूबेला की रोकथाम के लिए वैश्विक स्तर पर एक बहु-एजेंसी योजना समिति का गठन किया गया है, जिसमें अमेरिकन रेड क्रॉस, बीएमजीएफ, जीएवीआई, यूएस सीडीसी, यूएनएफ, यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ शामिल हैं, जो वैश्विक खसरे से होने वाली मौतों को कम करने और रूबेला बीमारी को रोकने के लिए समर्पित हैं। 

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप 50 जिलों में लगातार खसरे का कोई मामला सामने नहीं आया है जबकि 226 जिलों में पिछले 12 महीनों में रूबेला का कोई मामला सामने नहीं आया है।

https://x.com/MeaslesRubella/status/1765819689551151572?s=20

यह सम्मान बच्चों में इन संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने में दर्शाता है भारत की प्रतिबद्धता 

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह सम्मान सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता और बच्चों में इन संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, भारत ने व्यापक हस्तक्षेपों की एक श्रृंखला के माध्यम से खसरा और रूबेला के मामलों को कम करने और प्रकोप को रोकने में उल्लेखनीय प्रगति का प्रदर्शन किया है।

उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में भारत सरकार के सक्रिय एमआर टीकाकरण अभियान और वंचित आबादी तक पहुंचने के लिए नवीन रणनीतियों, मजबूत निगरानी प्रणालियों और प्रभावी जन-जागरूकता पहल ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया 2026 का करेंगे उद्घाटन, 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां और प्रतिनिधि भाग लेंगे

पीएम मोदी सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर प...

3 hours ago

पीएम मेमेंटोज की ई-नीलामी के 8वें संस्करण की शुरुआत की, दो युद्धपोत के मॉडल समेत 1,500 स्मृति चिह्न शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किये गए भगवान राम के प्रतीक चिह्न, राधा-कृष्ण की सोने की परत व...