प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

15/11/23 | 1:15 pm

printer

मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का 75 की उम्र में हुआ निधन,व्यापार जगत से लेकर कई बाॅलीवुड और राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धाजंलि 

मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई में मंगलवार देर रात 75 साल की उम्र में निधन हो गया। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से बीमार चल रहे थे,बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा,जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सहारा इंड‍िया की तरफ से बताया गया क‍ि सुब्रत रॉय सहारा मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायब‍िटीज की समस्‍याओं से ग्रसित थे। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था। सहारा इंडिया परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि“बेहद दुख के साथ सहारा इंडिया परिवार के 'सहाराश्री' सुब्रत रॉय सहारा, प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष, सहारा इंडिया परिवार के निधन की सूचना दे पड़ रहा है।”

सुब्रत रॉय के निधन पर बॉलीवुड से लेकर कई राजनेताओं ने खेद प्रकट किया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे, जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि।

भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सुब्रत रॉय के निधन की खबर सुनकर उन्हें दुख पहुंचा,उन्होंने लिखा कि वे एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने मुश्किल स्थितियों में आने पर कभी हार नहीं मानी। युवराज ने लिखा, “जब मुझे कैंसर हुआ तो वे उन कुछ लोगों में से थे जो मेरे साथ खड़े रहे।
बाॅलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने भी सुब्रत राॅय के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।

दिग्गज व्यापारियों में शुमार थे सहारा प्रमुख सुब्रत राॅय

सुब्रत रॉय ने 1978 में गोरखपुर में एक छोटे से ऑफिस से सहारा की नींव रखी। रॉय के नेतृत्व में, सहारा ने कई व्यवसायों में विस्तार किया। रॉय का साम्राज्य फाइनेंस, रियल एस्टेट, मीडिया और हॉस्पिटैलिटी से लेकर अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है। सहारा समूह ने 1992 में हिंदी भाषा का समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा लॉन्च किया, 1990 के दशक के अंत में पुणे के पास महत्वाकांक्षी एम्बी वैली सिटी परियोजना शुरू की और सहारा टीवी के साथ टेलीविजन क्षेत्र में प्रवेश किया। 2000 के दशक में, सहारा ने लंदन के ग्रोसवेनर हाउस होटल और न्यूयॉर्क शहर के प्लाजा होटल जैसी प्रतिष्ठित संपत्तियों के अधिग्रहण के साथ अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं।

आगंतुकों: 32126081
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025