प्रतिक्रिया | Sunday, August 03, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

02/01/24 | 9:44 am

printer

राजनाथ सिंह ने यूपी के संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल का किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार (1 जनवरी) को उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृन्दावन में बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस विद्यालय में 870 बालिका विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए, राजनाथ सिंह ने संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल को उन लड़कियों के लिए प्रकाश की किरण बताया जो सशस्त्र बलों में शामिल होने और मातृभूमि की सेवा करने की इच्छा रखती हैं। संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल, वृन्दावन के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि यह हमारे लिए उन लड़कियों के लिए एक ऐतिहासिक संकेत है जो सशस्त्र बलों में शामिल होने और मातृभूमि की रक्षा करने की इच्छा रखती हैं। 

सरकार ने महिलाओं को सशस्त्र बलों में उनका उचित स्थान दिया 

इस अवसर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल को उन लड़कियों के लिए प्रकाश की किरण है, जो सशस्त्र बलों में शामिल होने और मातृभूमि की सेवा करने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, सरकार ने महिलाओं को सशस्त्र बलों में उनका उचित स्थान दिया है, जो वर्षों से उपेक्षित थी। उन्हें अपने पुरुष समकक्षों की तरह ही राष्ट्र की रक्षा करने का अधिकार है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज देश की महिलाएं न केवल लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, बल्कि वे सीमाओं की सुरक्षा भी कर रही हैं।

मिजोरम के सैनिक स्कूल में पायलट प्रोजेक्ट हुआ था सफल

यह भी उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह ने 2019 में सैनिक विद्यालयों में लड़कियों के प्रवेश को शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए चरणबद्ध तरीके से मंजूरी दे दी थी। मिजोरम के सैनिक स्कूल छिंगछिप में रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई प्रायोगिक परियोजना की सफलता के बाद यह निर्णय लिया गया था। यह पहल  प्राइवेट सेक्टर के वर्तमान के युवाओं को आने वाले कल का जिम्मेदार नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में सरकार के साथ मिलकर कार्य करने का अवसर भी देती है।

नए सैनिक स्कूल शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे 

ज्ञात हो कि इस स्कूल का उद्घाटन सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में गैर सरकारी संगठनों/निजी/राज्य सरकारी विद्यालयों के साथ साझेदारी के अंतर्गत 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना की पहल के तहत किया गया है, जिनमें से 42 विद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। ये मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों के अतिरिक्त बनने वाले विद्यालय हैं, जो पहले से ही पूर्ववर्ती पैटर्न के तहत कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।

 इन 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने के दृष्टिकोण के पीछे का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित बेहतर कैरियर के अवसर प्रदान करना है।
 

आगंतुकों: 35295461
आखरी अपडेट: 3rd Aug 2025