30/03/24 | 1:52 pm

Print

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह सहित चार को भारत रत्न प्रदान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को आज मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित अलंकरण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) की ओर से उनके पुत्र पी. वी. प्रभाकर राव ने भारत रत्न प्राप्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत) की ओर से उनके पौत्र जयंत चौधरी ने भारत रत्न ग्रहण किया।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन (मरणोपरांत) की ओर से उनकी पुत्री डॉ. नित्या राव ने भारत रत्न प्राप्त किया और बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) की ओर से उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने भारत रत्न प्राप्त किया।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

12 mins ago

उत्तरी सीमाओं के गांवों को जोड़ने के लिए रणनीतिक सड़कें, 1,085 किमी लंबी सड़कों से जुड़े 136 दूरस्थ इलाके

राज्यसभा में बुधवार को केंद्र सरकार ने कहा कि देश की उत्तरी सीमाओं के गांवों को जोड़ने के लिए रणन...

14 mins ago

13 मार्च को पीएम मोदी पीएम‑किसान योजना की 22वीं किस्त करेंगे जारी, 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को होगा लाभ

पीएम मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान) योजना की 22वी...