30/03/24 | 11:28 am

Print

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने राजस्थान दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान दिवस पर शनिवार को राज्य के लोगों को बधाई दी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ने एक्स हैंडल पर अपने शुभकामना संदेश साझा किए हैं।

राष्ट्रपति ने बधाई संदेश में कहा कि, “राजस्थान दिवस पर राज्य के निवासियों को हार्दिक बधाई। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा यह राज्य अपनी गौरवपूर्ण परम्पराओं, अतिथि सत्कार और इंद्रधनुषी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।”

उन्होंने कहा “यहां के लोगों ने विश्व भर में अपनी उद्यमशीलता की पहचान स्थापित की है। मैं कामना करती हूं कि अपनी विशिष्ट पहचान को बनाए रखते हुए, यहां के निवासी देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देते रहें।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “राजस्थान दिवस पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को मेरी कोटि-कोटि शुभकामनाएं। अद्भुत ऊर्जा और उत्साह से भरे यहां के लोग राज्य के गौरव की एक नई गाथा लिखने में जुटे हैं। मुझे विश्वास है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में राजस्थान की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।”

RELATED ARTICLES

21 mins ago

नए UPI फ्रेमवर्क में क्या-क्या है सब कुछ जान लें, व्यक्तिगत लेन-देन और 96% व्यापारी लेन-देन के लिए अभी भी निःशुल्क

नए यूपीआई फ्रेमवर्क का पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूपीआई सभी पर्सन-टू-पर्सन ...

2 hours ago

Para Shooting World Championship 2026: भक्ति शर्मा ने में जीता ब्रॉन्ज और सिल्वर, पिता बोले- नतीजे मिलने पर कठिनाइयां भूल जाते हैं

साउथ कोरिया के चांगवोन में हुई पैरा शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत की बेटी भक्ति शर्मा ने ...