29/11/23 | 4:04 pm

Print

शादी के सीजन में सोने-चांदी के भाव में तेजी, जानें प्रमुक शहरों में क्या है सोने का रेट

त्योहारी सीजन के बाद शादियों के सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में सुस्त पड़े सर्राफा बाजार में शादी के सीजन ने नई जान फूंक दी है। शादी का सीजन शुरू होने के बाद से ही सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार चली गई। चेन्नई की तरह देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 62,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चढ़ कर कारोबार कर रहा है।

सोने-चांदी के दाम में तेजी
24 कैरेट सोने की तरह जेवराती यानी 22 कैरेट सोने की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 57,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर पहुंच गया है। शादी के सीजन की वजह से देश के सर्राफा बाजार में खुदरा कारोबार में काफी तेजी आई है, जिसकी वजह से सोने की कीमत में लगातार उछाल आ रहा है। सोने की तरह चांदी की कीमत में भी तेज इजाफा हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख शहरों में क्या है सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 62,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 62,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा मुंबई में 24 कैरेट सोना 62,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 62,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 62,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,610 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 62,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने ने तेज छलांग लगाई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरू, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 62,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES

9 mins ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...

1 hour ago | Aga Khan Development Network

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर...

2 hours ago | Bharat Mandapam

BRICS 2026 के लिए तैयार भारत, पीएम मोदी ने साझा किया तैयारियों का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें ...