अमित शाह ने तूफान पीड़ित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिया सहायता का आश्वासन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को आए भीषण तूफान से पश्चिम बंगाल, असम और मणिपुर में हुए नुकसान और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री एम बीरेन सिंह को फोन करके स्थिति की जानकारी ली और राहत और बचाव के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। गृहमंत्री ने कहा कि पीड़ित लोगों के साथ उनकी संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं।

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (x) पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि भीषण तूफान के सिलसिले में असम तथा मणिपुर के साथ ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के मृतकों के परिवारों के प्रति वह गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ हो जाने की कामना करते हैं। गृहमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे ऐसी घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़े रहे और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी सदस्य इस चुनौती पूर्ण अवधि में पीड़ितों को सक्रिय रूप से राहत एवं हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाएं।

प्राप्त जानकारियों के अनुसार पश्चिम बंगाल, असम और मणिपुर और देश के कई अन्य इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही मची है। चक्रवात की वजह से घरों, इमारतों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...