12/11/23 | 8:51 am

Print

एक दीपक कई लोगों के जीवन में रोशनी लाने में सक्षम,दिवाली की पूर्व संध्या पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विगत शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उनसे गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करके उनके जीवन में खुशी और समृद्धि लाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘दीपावली हर्ष और खुशी का त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के लोग इस त्योहार को मनाते हैं और प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। यह त्योहार दयालुता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है।’

मानव कल्याण के प्रति काम करने की प्रेरणा देता है यह पर्व

राष्ट्रपति ने कहा, ‘दीपावली का त्योहार हमारी अंतरात्मा को रोशन करता है और हमें मानवता के कल्याण के प्रति काम करने के लिए प्रेरित करता है।’ उन्होंने कहा, ‘एक दीप कई अन्य (दीपों) को रोशन कर सकता है। उसी तरह, हम गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करके उनके जीवन में खुशी और समृद्धि ला सकते हैं।’

राष्ट्रपति मुर्मु ने सभी से दिवाली को सुरक्षित रूप से मनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। राष्ट्रपति ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूॅं’।

दीपावली के अवसर देशवासियों को पीएम मोदी ने दी बधाई

तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को दीपावली के अवसर पर  देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य ,खुशी और समृद्धि की कामना की ।

RELATED ARTICLES

30 mins ago | Agricultural Development

महिला किसान दिवस 2026: कृषि विकास और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर जोर

नई दिल्ली में 15 अक्टूबर 2026 को महिला किसान दिवस मनाया गया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि ...

2 hours ago | Asian Games 2026

खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...