15/10/26 | 10:22 am

Print

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर से बारिश के आसार, ठंडक देने लगी है दस्तक

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 15 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम में होने वाले इस बदलाव का असर तापमान के साथ-साथ वायु गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है। बारिश होने से वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे लोगों को बढ़ते प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान आर्द्रता का स्तर 85 से 65 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, इस दिन मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

16 अक्टूबर को मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान दिया है। बारिश और बादलों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रात के तापमान में गिरावट से सुबह और देर रात हल्की ठंड का अहसास बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है।

19 और 20 अक्टूबर को भी मौसम मुख्य रूप से साफ रहने के संकेत हैं। दोनों दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस तरह अगले कुछ दिनों में दिन के समय गर्मी बनी रह सकती है, जबकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सुबह और देर रात मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हो सकता है। मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

4 mins ago | Chhath Puja

छठ महापर्व के नहाय-खाय पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना

चार दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने देशवासियों को ...

13 mins ago | bilateral cooperation

वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार में भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर

भारत और इटली ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने...

44 mins ago

गिरावट के साथ खुला बाजार, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:17 पर यह 426 अंक या 0.50 प्रत...